शिक्षक दिवस कार्यक्रम में कॉलेज में अश्लील – फूहड़ भोजपुरी गानों पर झूमे छात्र – छात्राएं

  • रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र स्थित राम नगिना फार्मेसी कॉलेज शिक्षक दिवस के मौके पर गुरुवार को कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम विवादों में घिर गया। आरोप है कि इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से अश्लील व फूहड़ गानों पर नृत्य कराया गया। सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। वीडियो में छात्र-छात्राएं ‘चोलिया के हुक राजा जी’ और ‘राजा जी के दिलवा टूट जाई’ जैसे गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
क्षेत्रीय आदिवासी परिवारों का कहना है कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने के लिए इस संस्थान में भेजते हैं, लेकिन कॉलेज प्रबंधन बच्चों का भविष्य संवारने की बजाय मोटी फीस वसूलने और अनुशासनहीन गतिविधियों में उलझा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य और संस्कार निर्माण का संदेश देता है, लेकिन इस तरह के आयोजन से शिक्षक दिवस की गरिमा को ठेस पहुँची है। लोगों ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.