रामपुर की बैठक में हाउस टैक्स एवं वॉटर टैक्स के विषय पर गहन हुई चर्चा

रामपुर की बैठक में हाउस टैक्स एवं वॉटर टैक्स के विषय पर गहन चर्चा हुई

बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सभासदों ने आपत्ति जताई और सुझाव दिए:

1. सभासद फहीम अहमद ने कहा कि “नगर पालिका द्वारा जिन स्थानों पर सरकारी आवास बने हुए हैं, वहां भी हाउस टैक्स के नोटिस भेजे जा रहे हैं। यह पूर्णतः अनुचित है। इसी प्रकार 30 गज़ के छोटे मकानों में रह रहे गरीब निवासियों को भी नोटिस थमा दिए गए हैं, जो कि अमानवीय और गलत है।”

2. सभासद मुराद कलीम ने कहा कि “एक ही घर में चार–चार भाई रहते हैं, लेकिन टैक्स नोटिस केवल एक ही नाम से भेजे जा रहे हैं। यह प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है और इसका तत्काल सुधार होना चाहिए।”

3. नेता सदन मोहम्मद ज़फ़र ने कहा कि—

“नगर पालिका द्वारा जारी किए गए वर्तमान नोटिस पूरी तरह से गलत हैं और इन्हें तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।”

“जी.आई.एस. सर्वेक्षण गलत ढंग से किया गया है। सही टैक्स निर्धारण के लिए आवश्यक है कि पालिका की टैक्स टीम डोर-टू-डोर जाकर मौके पर सर्वे करे, तभी सटीक मूल्यांकन संभव होगा।”

“नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 128 से 153 तक स्पष्ट प्रावधान है कि टैक्स दरें तय करने का अधिकार नगर पालिका बोर्ड को है। इसलिए 0 से 9 मीटर चौड़ी गलियों में ₹0.98 प्रति वर्ग फुट की दर को घटाया जाए, क्योंकि शहर के अधिकांश मोहल्लों में गलियों की चौड़ाई इतनी नहीं है।”

बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि:

जारी किए गए सभी गलत नोटिस तत्काल निरस्त किए जाएं।

टैक्स निर्धारण का कार्य GIS सर्वेक्षण पर आधारित न होकर, मौके पर भौतिक सर्वेक्षण (Physical Survey) द्वारा किया जाए।

हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स की दरों में यथोचित संशोधन के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाए।

यह भी निर्णय लिया गया कि इस विषय पर विस्तार से विचार–विमर्श करने के लिए अगली बैठक एक सप्ताह के भीतर आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित रहे —
शाहवेज़ अंसारी, मोहम्मद ज़फ़र, दिनेश कुमार (दिन्ना), फहीम अहमद, मोइन अंसारी, मुराद कलीम, हाजी शादाब, गुफ़रान ख़ान, नावेद कुरैशी, वसीम अब्बासी, जियाउर रहमान बाबू, मुशाहिद उर्फ गुड्डू, जमील इनायती, शाहब ख़ान, शमीम ख़ान, अलीम ख़ान, बाबू ख़ान सुर्खे, राजू सिकंदर, अजहर मियां, रफ़ीउल्लाह ख़ान, शावेज़ उर्फ डम डम, मुन्ने ख़ान, मोहम्मद आसिफ़, तनवीर ख़ान, ख़लील अहमद, तारिक ख़ान, यासीन उर्फ गुड्डू, नावेद चौधरी, सरफ़राज़ उर्फ गुड्डू, महफ़ूज़ उर्फ गुड्डू, महफ़ूज़ उर रहमान ख़ान, गुड्डू तनवीर, हबीब ख़ान, अफ़्फ़ान ख़ान आदि।

Leave A Reply

Your email address will not be published.