गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज दोहरी हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी नागेश को किया गिरफ्तार  

गाजियाबाद :-30 जनवरी की रात एक होटल में खाना खाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। आरोप है कि होटल मालिक और कर्मचारियों ने मिलकर तीन युवकों पर लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला कर दिया था।
इस हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक अभी भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
पुलिस ने इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य साजिश में शामिल नागेश को भी दबोच लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कहासुनी के बाद बदला लेने की नीयत से सभी ने मिलकर हमला किया था।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.