बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली, पुलिसकर्मियों को फिटनेस व अनुशासन के लिए दिए निर्देश

  • रिपोर्ट: कपिल सिंह

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी कराई।
एसपी ने पुलिसकर्मियों के टर्न आउट की जांच करते हुए अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रिल की विस्तृत कार्यवाही भी कराई। उन्होंने परेड में शामिल रिक्रूट आरक्षियों के अनुशासन, परेड कौशल एवं शारीरिक क्षमता की समीक्षा करते हुए उन्हें और बेहतर प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया तथा संबंधित पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार सभी आवश्यक उपकरण अपने साथ रखने, उनके सुव्यवस्थित रखरखाव एवं साफ-सफाई के प्रति विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
परेड और निरीक्षण के माध्यम से एसपी ने पुलिस बल में अनुशासन, फिटनेस और तत्परता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.