रंगोली मंडप में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को बांटे विभिन्न सहायक उपकरण

रामपुर: उत्तर प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी एवं मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल की उपस्थिति में सेवा पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत गांधी समाधि स्थित रंगोली मण्डप में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण अनुदान योजना के अन्तर्गत सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये गये। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा पाल ने बताया कि शिविर में 100 ट्राईसाइकिल, 5 ब्रेल किट, 5 स्मार्ट केन एवं 20 जोड़ी बैशाखी का वितरण दिव्यांगजनों को किया गया।
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी, जिला प्रभारी राजा वर्मा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सूर्य प्रकाश पाल उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक, बिना भारद्वाज एवं, जिला समाज कल्याण अधिकारी व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.