बौखलाहट में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी तेज कर दी है। शाम होते-होते उसने जम्मू, पठानकोट के अलावा राजस्थान के जैसलमेर में मिसाइलों व ड्रोन से फिर हमले करने की कोशिश की जिसे भारतीय सेनाओं ने एस-400 और आकाश मिसाइलों से नाकाम कर दिया। इस हमले में पाक ने लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया। भारत ने पाकिस्तान के दो जे-17 और एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है।
