रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 16 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव, कई गाड़ियां रहेंगी प्रभावित

  • पंकज झा वाराणसी ब्यूरो

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट–पनियहवा रेलखंड पर आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए गोरखपुर कैंट–उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 16 से 21 जुलाई 2026 तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, इस अवधि में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के साथ 21 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसके कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा, कुछ ट्रेनों को बीच के स्टेशनों तक ही चलाया जाएगा, जबकि कुछ गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है।

मार्ग परिवर्तित होकर चलने वाली प्रमुख ट्रेनें
14617 पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर एक्सप्रेस (21 जुलाई)
15565 ललितग्राम–नई दिल्ली एक्सप्रेस (21 जुलाई)
15110 मथुरा–छपरा एक्सप्रेस (21 जुलाई)
12565 दरभंगा–नई दिल्ली एक्सप्रेस (21 जुलाई)
15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस (20 जुलाई)
22583 छपरा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (21 जुलाई)
13019 हावड़ा–काठगोदाम एक्सप्रेस (20 जुलाई)
02563 बरौनी–नई दिल्ली विशेष गाड़ी (21 जुलाई)
02569 दरभंगा–नई दिल्ली विशेष गाड़ी (21 जुलाई)

इन ट्रेनों का संचालन रहेगा सीमित
15104/15103 बनारस–गोरखपुर–बनारस एक्सप्रेस (20 और 21 जुलाई) देवरिया सदर तक चलेगी।
15129/15130 गोरखपुर कैंट–वाराणसी सिटी–गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस (19 से 21 जुलाई) भटनी तक संचालित होगी।
01027 दादर–गोरखपुर विशेष गाड़ी (18 जुलाई) मऊ स्टेशन तक ही जाएगी।

एक ट्रेन के समय में बदलाव
15022 गोरखपुर–शालीमार एक्सप्रेस (20 जुलाई) गोरखपुर से अपने निर्धारित समय से 105 मिनट देरी से रवाना होगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति और समय की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.