हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद चरखी दादरी में अवैध खनन जारी, हरियाणा सरकार पर गंभीर सवाल

गुस्ताखी माफ हरियाणा — पवन कुमार बंसल

पंचायत का फैसला कुछ भी हो, खटोला वही बिछेगा — पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट कुछ भी कहे, चरखी दादरी में अवैध खनन का धंधा जारी रहेगा।

दो महीने से भी कम समय पहले हाई कोर्ट द्वारा प्राकृतिक संसाधनों की लूट, मिलीभगत और लापरवाही की आशंका जताने के बाद, उच्च न्यायालय ने एक बार फिर हरियाणा सरकार को कड़ी फटकार लगाई है कि वह गंभीर पर्यावरणीय चिंताओं को हल्के में ले रही है। माफिया के हाथ इतने लंबे हैं कि उन्हें कोर्ट के आदेश की भी परवाह नहीं।

हाई कोर्ट के जस्टिस आशुतोष मिश्रा और रोहित कपूर पर आधारित बेंच ने हरियाणा सरकार को लताड़ा है कि वह कोर्ट के निर्देशों का पालन करने की बजाय जांच कमेटी गठित करने की बात कह रही है। यह एरिया अरावली की पहाड़ियों में आता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.