अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा, रामपुर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

रामपुर। रविवार को रामपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पीपलीवन में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलायी जा रही है जिसमें धडल्ले से अवैध शस्त्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके थाना मिलकखानम रामपुर पुलिस ने टीमें बनाकर घेराबन्दी कर गुलफाम -ग्राम रतनपुरा थाना स्वार और शाजिद ग्राम रतनपुरा थाना स्वार जिला रामपुर निवासी को पीपलीवन मे बाबा नक्कारे शाह की मजार के पीछे से अवैध तमंचो का निर्माण करते हुये गिरफ्तार कर लिया।
लेकिन एक अपराधी रणधीर ग्राम कलकत्ता थाना गदरपुर जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड) निवासी जंगल में भाग गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.