सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/ रघुराज सिंह

सोनभद्र (बीजपुर)। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती ग्राम पंचायत के टोला नकटू निवासी रामलल्लू की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में उनकी पत्नी प्रभावती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह हादसा 21 अगस्त को उस समय हुआ था जब प्रभावती अपने पति के साथ एनटीपीसी कॉलोनी जा रही थीं। नकटू पेट्रोल पंप के पास अचानक मोबाइल फोन बजने पर रामलल्लू बाइक साइड में खड़ा कर फोन उठा रहे थे, तभी सामने से तेज गति से आ रहा बाइक चालक प्रमोद कुमार (निवासी डोडहर) गाय को बचाने के चक्कर में उनकी खड़ी बाइक से टकरा गया।
टक्कर में रामलल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल धनवंतरी चिकित्सालय रिहंद ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर बैढ़न ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी बाइक चालक प्रमोद कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच व आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.