हम एकता मंच ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 28 लोगों को दी श्रद्धांजलि

रामपुर: रामपुर की गांधी समाधि पर हम एकता मंच का एक दल पहुंचा, वहां पहलगाम पर शहीद हुए लोगों के लिए कैंडल मार्च किया गया और 2 मिनट का मौन धारण करके 28 लोग जो शहीद हुए हैं उनको श्रद्धांजलि दी गई, इस दौरान जिला अध्यक्ष रेहान खान एडवोकेट ने कहा जो लोग नफरत फैला रहे है वह हिंदुस्तान के अंदर कभी भी पनप नहीं सकत हिंदुस्तान हमेशा से हिंदू मुसलमान आपसी भाईचारे का नमूना रहा है नगर अध्यक्ष नादिर खान बबलू ने कहा हिंदुस्तान का हमेशा से यह इतिहास रहा है जब भी किसी दुश्मन ने अपना सर उठाया है तो हिंदू मुसलमान दोनों ने मिलकर उसका सर कुचल दिया है राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफीक खान कहा हिंदुस्तान की सरकार को चाहिए कि यह जो आतंकी संगठन है इनका सफाया जड़ से किया जाए ताकि इस तरह की हिम्मत कोई दोबारा ना कर सके और जो हमारे मुल्क में भाईचारे की एक गंगा बहती है उसमें कोई दरार ना डाल पाए, कैंडल मार्च में मौजूद रहे लोग जिला अध्यक्ष रेहान खान एडवोकेट अपनी टीम के साथ मौजूद रहे नगर अध्यक्ष नादिर खान बबलू भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे वहीं पर अलीम खान मेंबर प्रदेश अध्यक्ष हम एकता मंच भी मौजूद रहे मास्टर जुबेर अली खान साहब फिरोज खान साहब शुजात खान साहब मोहम्मद नाजिम अब्दुल्ला खान वहां मौजूद रहे,

Leave A Reply

Your email address will not be published.