मा० विधायक खेल स्पर्धा में विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित
युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर बोले धर्मेन्द्र शाक्य— खेलों में उज्ज्वल भविष्य की अपार संभावनाएँ
बदायूँ, । युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बदायूं द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा शेखूपुर में बालक-बालिकाओं की सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी (बदायूं) में बड़े उत्साह के साथ किया गया। शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, एथलेटिक्स तथा कुश्ती की विभिन्न स्पर्धाएँ शामिल रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने 200 मीटर जूनियर वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल के प्रति जागरूक रहने तथा अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ रहा है।
प्रतियोगिताओं में चमके खिलाड़ी
स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया—
सब जूनियर बालिका वॉलीबॉल: प्रथम — कादरचौक उच्च प्राथमिक विद्यालय
सीनियर बालक वॉलीबॉल: प्रथम — कथरा टीम (विकासखंड जगत)
जूनियर बालक वॉलीबॉल: प्रथम — कथरा टीम
सब जूनियर बालक वॉलीबॉल: विजेता — कथरा, उपविजेता — कादरचौक
सीनियर बालिका लंबी कूद: प्रथम — छाया
कुश्ती (45 किग्रा): प्रथम — कोमल
जूनियर 400 मीटर पुरुष दौड़: प्रथम — सूर्य
जूनियर 400 मीटर महिला दौड़: प्रथम — सुधा
जूनियर बालिका लंबी कूद: प्रथम — पायल
सब जूनियर बालिका लंबी कूद: प्रथम — सागोपी
गोला फेंक (सब जूनियर बालक): प्रथम — विशाल
200 मीटर जूनियर महिला: प्रथम — पूनम
200 मीटर जूनियर बालक: प्रथम — अजय
200 मीटर सीनियर महिला: प्रथम — खुशबू
800 मीटर जूनियर महिला: प्रथम — प्रीति
800 मीटर जूनियर पुरुष: प्रथम — आशुतोष
800 मीटर सीनियर वर्ग: प्रथम — छाया
100 मीटर जूनियर बालिका: प्रथम — पूनम
100 मीटर सब जूनियर: प्रथम — सूरज
विजेताओं का सम्मान
प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मौजूद रहे अधिकारी और खेल प्रशिक्षक
कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकासखंड जगत द्वारा किया गया। मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम, राहुल चौबे, कांति प्रसाद, रंजीत, अनुज, नरेंद्र, हिम्मत सिंह एवं पीटीआई सत्यवीर सिंह यादव, राम अवतार, दीपेश पाल, वीना राठौर, आरती राठौर, मुकेश यादव सहित कई अधिकारी और खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों व दर्शकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
