बंदरों को भगाने छत पर चढ़े होमगार्ड की पैर फिसलने से हुई मौत

  • रिपोर्ट: दानवीर सिंह

आसफपुर – बीते दिन आसफपुर के निवासी और होमगार्ड कुमर पाल बंदरों को भगाने के लिए अपने मकान की छत पर चढ़े थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान सोमवार देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने विधिक कार्यवाही के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम को कुमर पाल का उनके पैतृक गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

इस घटना की पुष्टि पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.