पुलिस केंद्र स्थित शिव-दुर्गा मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन, एसपी अवधेश दीक्षित ने पुलिसकर्मियों के साथ खेली होली

लखीसराय(सरफराज आलम)लखीसराय के पुलिस केंद्र स्थित शिव-दुर्गा मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एसपी अवधेश दीक्षित ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे और टीम भावना को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।

एसपी अवधेश दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का पर्व है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क एवं जिम्मेदार रहने का निर्देश देते हुए जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन समारोह संपन्न हुआ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.