मोदीनगर में हिंदू संगठनों का आक्रोश, बांग्लादेश में कथित अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन

  • रिपोर्ट: जीतेन्द्र कुमार

मोदीनगर।बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचार और निर्मम हत्याओं को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में गाजियाबाद के मोदीनगर में विभिन्न हिंदू संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी मोदीनगर के राजचौपले पर एकत्र हुए, जहां सैकड़ों लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान “हिन्दुओं पर अत्याचार अब नहीं सहेगा हिन्दुस्तान” जैसे नारों से क्षेत्र गूंज उठा। इसके साथ ही मृतकों की आत्मा की शांति के लिए हवन-पूजन भी किया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने मांग की कि हिंदुओं की हत्याएं तुरंत बंद हों और भारत सरकार इस मामले में सख्त कदम उठाए।

हालांकि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन लोगों की नाराजगी और आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन मौके पर मौजूद रहा और हालात पर नजर बनाए रखी।

मोदीनगर से उठी इस आवाज ने साफ संकेत दिया है कि हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ अब विरोध और भी मुखर होगा।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.