उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट में मनाया जा रहा हिंदी पखवाड़ा, छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित हुई श्रुतलेख प्रतियोगिता

पटना: राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट, गुलजारबाग में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पखवाड़ा धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत रविवार को छात्र-छात्राओं के बीच श्रुतलेख प्रतियोगिता, विद्यालय के स्नातक विज्ञान शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के द्वारा आयोजित किया गया।
श्री गुप्ता ने बताया कि श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सुनने एवं लिखने के बीच समन्वय बनाने, शब्द भंडार में वृद्धि करने, उनकी वर्तनी, शब्दावली, व्याकरण व हिंदी को शुद्ध शुद्ध लिखने, एकाग्रता एवं ध्यान में वृद्धि एवं आत्मविश्वास में वृद्धि करना है।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्ग – 8 की छात्रा नसरीन खातून, द्वितीय स्थान वर्ग -7 की छात्रा अलीशा परवीन एवं तृतीय स्थान वर्ग – 8 की छात्रा इंसा प्रवीण को प्राप्त हुआ। फलक खान, सना परवीन, नासरीन परवीन, सानिया परवीन, साजदा खातून, चांदनी, नदा परवीन, वरीशा आजमी, यास्मीन परवीन का प्रदर्शन भी श्रुतलेख प्रतियोगिता में अव्वल दर्जे का रहा।
श्रुतलेख प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक एस इब्तेशाम हुसैन काशिफ, शिक्षिका प्रणया कुमारी एव॔ अमित कुमार का सक्रिय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.