सचित फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हिंदी फीचर फिल्म “तिलकधारी पाकिस्तान मे” 19 मार्च को भारत मे रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक Moazzam Khan हैं, जिन्होंने कहानी को सामाजिक और भावनात्मक पृष्ठभूमि पर बड़े प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। फिल्म के निर्माता मोस्तकीम हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है।
“तिलकधारी” एक ऐसी कहानी है जो समाज में भाईचारे, इंसानियत और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश देती है। फिल्म में रिश्तों की गहराई, संघर्ष और सामाजिक सच्चाइयों को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है। निर्देशक मोअज्ज़म खान का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देती है, जो दर्शकों के दिल को छू जाएगी।
फिल्म की शूटिंग और प्रस्तुति को खास अंदाज़ में तैयार किया गया है, जिससे यह दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगी। 19 मार्च को ऑल इण्डिया में रिलीज के साथ ही फिल्म से बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं। निर्माताओं को विश्वास है कि “तिलकधारी” दर्शकों का भरपूर प्यार
हासिल करेगी। इस फिल्म मे मुख्य किरदार में मुश्तकीम, कोमल पुरी, मनोज, जावेद खां, अब्दुल रहमान खान, प्रकाश चन्द, साहिबा सैफी, बॉलीवुड कलाकर फैमस मुवी तिंरगा फिल्म के विलेन प्रलयनाथ गेन्डा स्वामी (दीपक सिरके) शिवा रिनदानी म्युजिक डायरेक्टर नवीन जबेड़ा, फिल्म के गाने सलीम सैफी जी ने तैयार किये हैं। गानो का लेखन प्रदीप सक्सैना जी आदि हैं। फिल्म की कास्टिंग रोहित कुमार लिसारी डायरेक्टर एम०एल० फिल्म प्रोडक्शन द्वारा की गयी है।
