गैंग बनाकर करता था लूट, 25 हजार के इनामी बदमाश पवन बिंद उर्फ गोलू मुठभेड़ में गिरफ्तार

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर। जिले में लंबे समय से लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाला 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पवन बिंद उर्फ गोलू निवासी इटवा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पवन बिंद पर 15 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लूटपाट, छिनैती व बाइक चोरी जैसे अपराधों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है।

कुछ दिनों पहले ही उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर बीज व्यापारी से लूट और बाइक छिनैती की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

मुख्य आरोपी पवन बिंद को देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीएचयू के पास मुठभेड़ के दौरान दबोचा गया। पुलिस की कार्रवाई में उसके पास से अवैध हथियार व लूटी गई सामग्री भी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाश लंबे समय से पुलिस की नजर में था और उसकी तलाश लगातार जारी थी। उसकी गिरफ्तारी से लूटपाट की कई घटनाओं के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.