एचडीएफसी बैंक लखीसराय में रक्तदान शिविर का डीएम मिथिलेश मिश्र ने किया शुभारंभ, युवाओं ने बढ़–चढ़कर किया रक्तदान

लखीसराय।लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्र ने आज HDFC बैंक लखीसराय में आयोजित रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक मृ्त्युंजय कुमार एवं ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर हेमंत कुमार ने शिविर के सफल आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया। प्रमुख रक्तदाताओं में शामिल रहे
सत्यम महाराज, सनीश कुमार, राजा शेखी, भावेश कुमार, विजय कुमार, कुंदन कुमार, सौरव कुमार और शंकर कुमार। इन सभी रक्तदाताओं ने अपने सहयोग से समाज के प्रति जिम्मेदारी का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।बैंक कर्मियों ने डीएम मिथिलेश मिश्र का जोरदार स्वागत किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.