शिक्षा के 78 सितारों को सीएम सैनी ने किया सम्मानित, सिरसा के नरेश कुमार ग्रोवर भी शामिल

Ellenabad, September 5, (एम पी भार्गव): शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश भर के 78 चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया।

इसमें वर्ष 2024 के लिए 40 और वर्ष 2025 के लिए 38 शिक्षक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, सिल्वर मेडल, प्रमाण पत्र और दो एडवांस इंक्रीमेंट का लाभ भी दिया। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना की।

वहीं राज्य शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में सिरसा के नरेश कुमार ग्रोवर भी शामिल हैं। शिक्षा के क्षेत्र में 34 वर्षों तक समर्पित भाव से सेवा देने वाले ग्रोवर को उनके उत्कृष्ट कार्य, निरंतर मेहनत और सामाजिक सरोकारों के लिए यह सम्मान मिला है। उनके सम्मानित होने से सिरसा के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.