हरियाणा सरकार ने शिव नंदीशाला सेवा ट्रस्ट ऐलनाबाद को किया सम्मानित, चारा अनुदान के रूप में मिला 19.31 लाख रुपये का चेक

ऐलनाबाद, 6 मार्च (एमपी भार्गव)। हरियाणा सरकार द्वारा 3 मार्च 2026 को प्रदेश की 602 गौशालाओं को वर्ष 2025-26 की तीन माह की चारा अनुदान राशि वितरित करने के लिए धर्मार्थ गौशाला भटगांव, सोनीपत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini, मंत्रीगण, विधायक तथा Haryana Gau Seva Aayog के चेयरमैन Shravan Kumar Garg मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 602 गौशालाओं को चारा अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए। इसी अवसर पर जिला सिरसा की शिव नंदीशाला सेवा ट्रस्ट, ऐलनाबाद को गौसेवा और गौशाला के सुचारू संचालन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट को 19,31,475 रुपये की चारा अनुदान राशि का चेक प्रदान किया।

बताया गया कि शिव नंदीशाला सेवा ट्रस्ट ऐलनाबाद द्वारा गौशाला का संचालन व्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है तथा ऐलनाबाद शहर और आसपास के गांवों को आवारा पशुओं से मुक्त (कैटल फ्री) करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। इसी कार्य को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा ट्रस्ट को सम्मानित किया गया।

हरियाणा सरकार से सम्मानित होने पर शिव नंदीशाला सेवा ट्रस्ट ऐलनाबाद तथा स्थानीय सामाजिक संस्थाओं ने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, पशुपालन मंत्री, हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एवं हरियाणा गौ सेवा आयोग के सदस्य तथा जिला सिरसा व फतेहाबाद के प्रभारी अजीत सिहाग का आभार व्यक्त किया।

सामाजिक संगठनों ने कहा कि सरकार द्वारा गौशालाओं को दी जा रही सहायता से गौसेवा को बढ़ावा मिलेगा और पशुओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.