बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पटना पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, तरारी में की जनसभा

पटना। बिहार विधानसभा चुनावों के संदर्भ में आज हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का पटना आगमन हुआ, जहां उनका स्वागत पूर्व मंत्री असीम गोयल ने हार्दिक रूप से किया। इस अवसर पर बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान हरियाणा और बिहार दोनों प्रदेशों में संगठन की मजबूती, जनसेवा के संकल्प तथा कार्यकर्ताओं के मनोबल को सशक्त बनाने के विषय पर प्रेरणादायक विचार साझा किए गए। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि संगठन की एकता और जनता का विश्वास ही विकास की सबसे बड़ी शक्ति है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार के तरारी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक भव्य जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने मंच से एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में जनता से भरपूर आशीर्वाद और मतदान की अपील की।

तरारी की जनता ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। उपस्थित जनसमूह के उत्साह और विश्वास ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की मजबूत और विकासोन्मुखी सरकार बनने जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, स्थानीय नेता, वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.