सिकंदराबाद: हर्ष भाटी ने हिंदुस्तान ओलंपियाड-2023 में जीता स्वर्ण पदक

सिकंदराबाद: क्षेत्र में गाँव दुल्हेरा निवासी हर्ष भाटी पुत्र संजय भाटी ड्रीम वैली स्कूल में अध्ययनरत हैं। हर्ष भाटी ने हिंदुस्तान ओलंपियाड 2023 में प्रतिभाग किया और स्वर्ण पदक जीतकर अपने माता पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस प्रतियोगिता में मेधावी छात्र हर्ष ने जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। प्रतिभागी छात्र हर्ष को हिंदुस्तान ओलंपियाड के संचालकों द्वारा स्वर्ण पदक के साथ 2100 रुपए का चैक भी प्रदान किया गया है। पूरे गाँव में खुशी का माहौल है। जिले में प्रथम रैंक और प्रदेशीय स्तर पर 21वां स्थान प्राप्त करने वाले हर्ष आगे भी अपनी प्रतिभा का उत्तम प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय और समस्त शिक्षकगणों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.