परिषदीय विद्यालय के वार्षिक परीक्षाफल में हलीमा ने मारी बाज़ी

सिकंदराबाद – सिकंदराबाद विकास क्षेत्र के गाँव तिलबेगमपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सत्र 2023-24 में अध्ययनरत छात्रों को उनके अभिभावकों एवं ग्राम प्रधान पति साबिर मुखिया की उपस्तिथि में वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। समस्त कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उनके माता-पिता के द्वारा ही सम्मानित कराया गया और इन बच्चों के माता-पिता को विद्यालय के प्रधान अध्यापक जगबीर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। कक्षा 8 में हलीमा प्रथम, शिफा द्वितीय और इरम व इफरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ग्राम प्रधान पति और प्रधान अध्यापक द्वारा सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। परीक्षाफल पाकर सभी बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौक़े पर आशा दिवाकर, निशा, रविन्द्र कुमार, प्रीति कश्यप, नीलम कुमारी, अनीता, छवि शर्मा, नीलम कुशवाहा नीरज गौड़ और निधि अग्रवाल सहित विधालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.