हज-2027 यात्रियों के लिए मेडिकल-फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के निर्देश

Rampur: हज-2027 की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए मेडिकल एवं फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय एवं चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदित निर्धारित प्रारूप पर प्रत्येक हज यात्री का मेडिकल एवं फिटनेस सर्टिफिकेट तैयार किया जाना है।

हज यात्रियों को 15 सितंबर 2026 तक जनपद स्तर पर जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सहित निर्धारित सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जाकर आवश्यक जांच कराने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दीपा सिंह ने जनपद के समस्त चिकित्सा अधीक्षकों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हज-2027 पर जाने वाले यात्रियों के चिकित्सालय पहुंचने पर आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराई जाए। जांच के बाद निर्धारित प्रारूप पर मेडिकल एवं फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करना सुनिश्चित किया जाए।

सीएमओ ने स्वार, टांडा, बिलासपुर, शाहबाद, मिलक, चमरौआ और रजपुरा सहित संबंधित सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारियों को इस संबंध में विशेष निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का उद्देश्य हज यात्रियों को यात्रा से पहले आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं प्रमाणन की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी यात्रा संबंधी औपचारिकताएं पूरी हो सकें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.