गुरु पूर्णिमा महोत्सव ऐलनाबाद में हर्षोल्लास से सम्पन्न

ऐलनाबाद, 10 जुलाई( एम पी भार्गव ): पतंजलि योग परिवार ऐलनाबाद, द्वारा सनातन धर्मशाला में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निरंतर चल रही मस्त आदर्श निःशुल्क योग कक्षा में पतंजलि सोशल मीडिया हरियाणा सह-राज्य प्रभारी एवं मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा ने ओउम्, गायत्री मंत्र व प्रार्थना के साथ योग व प्राणायाम सत्र का संचालन किया और सभी साधकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं।
“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय।
बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय।।”
गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए यह पर्व सभी के लिए आत्मिक उन्नति और मार्गदर्शन का प्रतीक बना।
योग कक्षा में आज मीडिया प्रभारी नवशेर सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ संपन्न करवाया, जिसमें सभी साधकों ने आहुतियाँ अर्पित कर देश की समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे समाजसेवी श्री हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। महिला साधिकाओं ने शिक्षिका सरोज सपरा को पगड़ी पहनाकर श्रद्धा अर्पित की। योग साधकों ने मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा को सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया सहयोगी हुक्म सिंह ने गुरु भजन प्रस्तुत कर महोत्सव को संगीतमय बना दिया।
इस पावन अवसर पर प्रमुख उपस्थितजन:
राज गोपाल बेनीवाल, श्याम लाल जिंदल, दीपक जिंदल, जसविंदर सिंह नामधारी, महेश मित्तल, सुभाष तलवाड़िया, निरंजन गीदड़ा, नरेश कुमार तनेजा, संजय कुमार, हुक्म सिंह, विजय कुमार गर्ग, वेद प्रकाश सचदेवा, दुर्गा प्रसाद, नरेंद्र सपरा, सुभाष चंद्र, सोरभ बत्रा, सुखदीप, कृष्ण कुमार सपरा, गोविंद बागड़ी, विक्रम कंबोज, महिला तहसील प्रभारी गीता बेनीवाल, मीनाक्षी कानसरिया, मोनिका गर्ग, कान्ता देवी, ज्ञानवती, नेहा कानसरिया, सीमा तनेजा, स्वीटी, मनजीत कौर, सन्तों देवी, सुनीता निठराणा, सुमन गोयल, रेनू मित्तल, शारदा बंसल, ममता सपरा, निशा अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आए सभी साधकों को हलवे का प्रसाद वितरित कर मुंह मीठा कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.