पीएम मोदी को बधाई देने वाले विज्ञापनों पर गुजरात सरकार ने खर्च किए ₹8.81 करोड़, आरटीआई में खुलासा

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक पद पर 23 वर्ष पूरे करने पर बधाई देने के लिए गुजरात सरकार ने विज्ञापनों पर ₹8.81 करोड़ खर्च किए। यह जानकारी एक आरटीआई के जवाब में सामने आई है।

दरअसल, 7 अक्टूबर 2024 को गुजरात सरकार की ओर से अखबारों और अन्य माध्यमों में विज्ञापन जारी किए गए थे। इनमें से एक विज्ञापन था — “सफल और सक्षम नेतृत्व के 23 वर्ष” जिसमें पीएम मोदी को पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में 23 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी गई थी। इसी तरह दूसरा विज्ञापन था — “विकास सप्ताह – सफल एवं सक्षम नेतृत्व के 23 वर्ष”।

आमतौर पर 5, 10, 25, 50 या 100 साल पूरे होने पर जश्न मनाने की परंपरा देखी जाती है, लेकिन 23 साल पूरे होने पर ऐसे भव्य विज्ञापन अभियान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

आरटीआई में खुलासा हुआ है कि इन विज्ञापनों पर कुल ₹8.81 करोड़ की राशि खर्च की गई। विपक्षी दलों ने इस खर्च को जनता के पैसे की बर्बादी करार दिया है और सरकार से जवाब मांगा है।

अब देखना होगा कि गुजरात सरकार इस विवाद पर क्या सफाई देती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.