- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान
Rampur के पसियापुरा स्थित एक कोल्ड ड्रिंक गोदाम पर जीएसटी विभाग की टीम ने देर शाम छापेमारी की। GST मे गड़बड़ी की सूचना पर मुरादबाद से रामपुर जाँच करने पहुंची टीम कार्रवाई के दौरान गोदाम के दस्तावेज़, स्टॉक और बिलों की गहन जांच की गई।
मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
सूत्रों के अनुसार, टीम ने कई घंटों तक गोदाम में रिकॉर्ड का मिलान किया और देर रात तक जांच जारी रही। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया गया है कि जांच में क्या अनियमितताएं मिली हैं या कितनी कर चोरी का मामला सामने आया है। विभाग की विस्तृत रिपोर्ट और आधिकारिक बयान का इंतजार है।
