लखीसराय(सरफराज आलम)जनता दल यूनाइटेड की बिहार प्रदेश इकाई द्वारा लखीसराय जिला जद यू के नव मनोनीत अध्यक्ष रामानुज शर्मा ने अपने मनोनयन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,जद यू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामानंद मंडल सहित पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।जद यू जिला अध्यक्ष रामानुज शर्मा ने कहा की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो उन पर अपना अटूट भरोसा जताया है उसे पर वह शत-प्रतिशत खरा उतरेंगे।उन्होंने कहा कि सभी वर्ग,तबके के लोगों को एकजुट रखना और संगठन को मजबूत के साथ-साथ विस्तार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।जद यू जिला अध्यक्ष ने कहा कि विकास पुरुष तथा यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो अद्भुत विकास हो रहा है,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्य एक रॉल मॉडल के रूप में है उसे भी हरेक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।नव मनोनीत जद यू जिला अध्यक्ष रामानुज शर्मा खबरें जंक्शन से खास बातचीत में उक्त बातें कही।मौके पर जद यू के वरिष्ठ नेता रुपेश कुमार, समाजसेवी तथा अधिवक्ता योगेंद्र कुमार योगी,अंगद शर्मा आदि मौजूद थे।
