सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जदयू विधायक रामानंद मंडल का भव्य स्वागत

पहली बार क्षेत्र आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत रामपुर स्थित गोबिंद बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना

लखीसराय। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जदयू के नव निर्वाचित क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल जब पहली बार अपने क्षेत्र पहुंचे, तो समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रखंड कार्यालय के निकट बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने उन्हें माला पहनाकर अभिनंदन किया और “रामानंद मंडल जिंदाबाद” के नारे लगाए।

अपने क्षेत्र में आगमन के दौरान विधायक रामानंद मंडल गोबिंद बाबा मंदिर, रामपुर भी पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की शांति, समृद्धि एवं विकास की कामना की। मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

विधायक के स्वागत के दौरान क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने विश्वास जताया कि अब सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास की रफ्तार और तेज़ होगी। सड़क, बिजली, जलापूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार को लेकर क्षेत्र की अपेक्षाएँ काफी बढ़ी हैं।

स्थानीय लोगों ने कहा कि रामानंद मंडल से उनकी पूरी उम्मीदें हैं और वे भरोसा करते हैं कि नए विधायक उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र में विकास को नई दिशा देंगे।
उम्मीद है कि आने वाले दिनों में वे महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाकर सूर्यगढ़ा के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.