जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रामपुर ने थाना समाधान दिवस पर सुनी जनता की समस्याएँ

रामपुर।थाना समाधान दिवस के अवसर पर बुधवार को जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने थाना कोतवाली पहुंचकर जनसुनवाई की। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न शिकायतकर्ताओं द्वारा भूमि विवाद, मारपीट, शांति भंग, पारिवारिक विवाद तथा राजस्व संबंधित समस्याएँ सामने आईं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध तरीके से कराया जाए।
जनसुनवाई के पश्चात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच, मालखाना व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा प्रबंधन की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अधिकारियों ने यह भी कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, इसलिए प्रत्येक शिकायकर्ता के मामले को गंभीरता से लिया जाए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.