मीरापुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत 

 ऋतु मोहन की रिपोर्ट

हारनपुर से शुरू हुई विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की शौर्य यात्रा का मीरापुर पहुँचने पर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शौर्य यात्रा नगर परिक्रमा के बाद बिजनोर की ओर रवाना हो गई।

सहारनपुर से शुरू हुई विहिप व बजरंग दल के मेरठ प्रान्त की शौर्य यात्रा बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मीरापुर पहुँची यहाँ पहुँचने पर विहिप के,जिला मंत्री सोहनवीर सिंह, सह जिला मंत्री हरीश सैनी,नगर सयोंजक गौरव कुमार,अमित कौशिक आदि के नेतृत्व में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शौर्य यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।इसके बाद शौर्य यात्रा मीरापुर के सैनी मंदिर पहुँची जहाँ नागरिकों ने शौर्य यात्रा का स्वागत किया,कुछ देर यहाँ रुककर जलपान करने के बाद शौर्य यात्रा मीरापुर की मीरापुर में नगर परिक्रमा कराई गई,इस दौरान व्यापारियों ने शौर्य यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

इसके बाद शौर्य यात्रा मीरापुर के मोहल्ला कमलियाँन,मेन चौक बाजार व पड़ाव चौक से होती हुई बिजनोर की ओर रवाना हो गई।इस दौरान मुख्यरूप से मण्डल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, प्रद्युम्न शर्मा, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी,अभिषेक गर्ग,अजित तितोरिया, विकास त्यागी ,पीयूष कुमार,अमित सैनी,अभिषेक,विकास,वंश,प्रवीण,मोनू,अमन आदि शामिल रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.