सरकार कर्मचारियों व आमजन के प्रति उदासीन- अंजनी लढ़ा

हड़ताली कर्मचारियों को जेजेपी का समर्थन

ऐलनाबाद 13 मई ( एम पी भार्गव ) सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित नगरपालिका कर्मचारी संघ एवं फायर यूनियन द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे आंदोलन और हड़ताल को जननायक जनता पार्टी ने समर्थन दिया। जेजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी लढ़ा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका समर्थन किया तथा उनकी मांगों को जायज बताया।
इस अवसर पर कर्मचारियों से ज्ञापन प्राप्त करने के बाद जेजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी लढ़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार न्यायालय के आदेशों को भी दरकिनार कर रही है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सफाई व्यवस्था के हालात किसी से छिपे नहीं हैं और सरकार की हठधर्मिता के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अंजनी लढ़ा ने कहा कि जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अजय सिंह चौटाला ने पूरे प्रदेशभर में हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन देने का निर्णय लेकर यह साबित किया है कि पार्टी कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र स्वीकार कर जनहित में इस हड़ताल का समाधान निकाले।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित नगरपालिका कर्मचारी संघ एवं फायर यूनियन का आंदोलन लगातार जारी है। ऐलनाबाद में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका यूनियन प्रधान विनोद कुमार एवं फायर यूनियन प्रधान रणवीर फगोड़िया ने संयुक्त रूप से की। सभा को विभिन्न कर्मचारी नेताओं एवं जेजेपी पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।इस मौके पर गौरव स्वामी , रमेश कुमार व उन्य कार्यकर्ता मौजूद थे

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.