पूनम पांडे के फैंस के लिए गुड न्यूज, जिंदा है अभिनेत्री… तो इस वजह से फैलाई झुठी मौत की खबर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे की अचानक मौत की खबर से सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी परेशान हो गए थे। एक्ट्रेस के मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई जा रही थी। लेकिन उनके फैंस को बिल्कुल भी उदास होने की जरूरत नही है क्योंकि अभिनेत्री अभी भी जिंदा है। अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने एक वीडियो जारी करके फैंस को ये बताया है कि वो पूरी तरह से ठीक हैं और उन्होंने ये सिर्फ इसलिए किया है ताकि सर्वाइकल कैंसर को लेकर और आधिक जागरुक हो सकें।
पूनम पांडे के एक सोशल मीडिया पोस्ट से ये बताया गया था कि पूनम का निधन सर्वाइकल कैंसर की वजह से हो गया और इस वक्त उनके अपने सदमे में हैं। इसी बीच में सोशल मीडिया पर सिलेब्रिटीज़ और पब्लिक उनके लिए दुख जताते दिखे वहीं काफी लोगों ने इसे फेक और पूनम का अगला स्टंट भी बताया था। वहीं अब एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने ये सब क्यों किया था।

यहां देखें वीडियो

Leave A Reply

Your email address will not be published.