ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल की टीम ऑल इंडिया सेवन ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता में लेगी भाग

रामपुर। 13 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाली ध्यानचंद सेवन ए साइड महिला ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता मिल्क रामपुर में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश की कई नामी टीमें हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता में रामपुर की महिला हॉकी टीम पहली बार भाग ले रही है।

प्रतियोगिता से पहले स्कूल नेशनल हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल विजेता मशीयत फातिमा द्वारा ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल की हॉकी टीम की जर्सी लॉन्च की गई। इस अवसर पर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।

रामपुर के हॉकी जानकारों का मानना है कि महिला हॉकी के इतिहास में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया यह कदम सराहनीय है और यह पहल स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाने योग्य अध्याय साबित होगी।

इस अवसर पर ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल अतीबा क़मर और स्पोर्ट्स हेड रूखसार ज़फ़र के अलावा श्रीमती मारिया फरहत (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा), रविश रिज़वान, कशिश चौहान, रोशनी, आंचल, शीतल, गुंजन, माही, नविता, किरन, सिमरन तथा हॉकी प्रशिक्षक फरहत अली खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.