गाजियाबाद: सड़क हादसे में महिला दरोगा रिचा शर्मा की मौत

कविनगर थाने में थीं तैनात, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

गाजियाबाद। कविनगर थाने में तैनात महिला दरोगा रिचा शर्मा की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। रिचा शर्मा वर्ष 2023 बैच की अधिकारी थीं और मूल रूप से कानपुर नगर की निवासी थीं।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात ड्यूटी खत्म करने के बाद रिचा शर्मा स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी फिसलकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति के चलते डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं सके। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.