76वें गणतंत्र दिवस पर मातृभूमि सेवा संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम

गाजियाबाद: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मातृभूमि सेवा संघ के तत्वाधान में भारत माता की प्रतिमा के समक्ष आरती वंदना और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। मातृभूमि सेवा संघ के सदस्यों ने बच्चों से देश की आज़ादी और गणतंत्र से संबंधित सवाल-जवाब किए। बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य और गायन प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित जनमानस मंत्रमुग्ध हो गया।

धावकों द्वारा तिरंगे के साथ दौड़ और शहीदों को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान कुछ युवा धावकों ने तिरंगा हाथ में लेकर राज चौपले से दौड़ते हुए भगत सिंह चौक, गोविंदपुरी पहुंचे। वहां उन्होंने भारत माता की आरती में हिस्सा लिया और शहीदों को माल्यार्पण कर माँ भारती को नमन किया। इस आयोजन में भाग लेने वाले बच्चों और धावकों को मातृभूमि सेवा संघ के सदस्यों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय भावना को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य

विकास भारतीय ने कहा, “मातृभूमि सेवा संघ विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से हमेशा युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति के भावों से प्रेरित करता है।” इस अवसर पर आशुतोष सक्सेना, डॉ. रूपा त्यागी, नीरज शर्मा, खुशाल नेगी, पवन शर्मा, सिद्धार्थ ठाकुर, राजीव सैन, अविनाश झा, भव्य सिसोदिया, डॉ. राहुल सैन, पुनित बत्रा, विक्रम सिंह, मोहित सोनी, पवन चौधरी, गौरव आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.