गाजियाबाद: BKU टिकैत ने चलाया सदस्यता अभियान, मीनाक्षी चौधरी को सौंपी मुरादनगर ब्लॉक अध्यक्ष की कमान

गाजियाबाद: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने आज गाजियाबाद में सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें सैकड़ों लोग संगठन से जुड़े।

इस अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी ने किया।

महिला ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मुरादनगर से मीनाक्षी चौधरी को नियुक्त किया गया। गाजियाबाद महिला विंग की जिला अध्यक्ष बबीता सिंह ने उन्हें संगठन की टोपी पहनाकर, फूलों का गुलदस्ता और लोई भेंट कर स्वागत किया।

सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमार चौधरी, जिला प्रभारी जय मलिक, महिला जिला प्रभारी पूनम चौधरी शामिल थे। संगठन से जुड़ने वाले सभी नए सदस्यों का सम्मान कर उनका स्वागत किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.