जी0डी0ए0 ने इन्दिरापुरम क्षेत्र में की सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

गाजियाबाद: 3 अक्टूबर को उपाध्यक्ष महोदय के निर्देशों के क्रम में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण एवं अवैध कालोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार को प्रभारी प्रवर्तन जोन-06 के नेतृत्व में इंदिरापुरम आवासीय योजना क्षेत्र में सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

सील किए गए भूखण्ड
शक्तिखण्ड-2 का भूखण्ड संख्या-77
नीतिखण्ड-2 का भूखण्ड संख्या-15
नीतिखण्ड-1 का भूखण्ड संख्या-554
ध्वस्तीकरण और सीलिंग
शक्तिखण्ड-2 का भूखण्ड संख्या-89 पर ध्वस्तीकरण
शक्तिखण्ड-2 का भूखण्ड संख्या-90 पर सीलिंग व ध्वस्तीकरण
कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारी

कार्यवाही के समय प्रभारी प्रवर्तन जोन-06, सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित प्राधिकरण का समस्त प्रवर्तन स्टाफ व जीडीए पुलिस बल मौजूद रहा।

जीडीए ने साफ किया कि अवैध निर्माण और अवैध कालोनियों पर आगे भी कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.