नि:शुल्क सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम कल

ऐलनाबाद, 10 अप्रैल ,( एम पी भार्गव ,) शहर के वार्ड नंबर 10 में स्थित मीना बाजार के पंचायती मंदिर के पास जनसहयोग से नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा है। इस केंद्र में आगामी 12 अप्रैल को नि:शुल्क सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निताशा राकेश सिहाग होगी। उनके अलावा भी कार्यक्रम में कई गणमान्यजन भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के संचालक देवकीनंदन कांडा ने बताया कि यह प्रशिक्षण केंद्र पिछले कई वर्षों से जन सहयोग से सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है। जहां पर लड़कियों और महिलाओं को गर रोज शाम को 2 घंटे नि: शुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली लड़कियों और महिलाओं को सिलाई सीखने हेतु कपड़ा भी नि:शुल्क ही दिया जाता है। सिलाई सीखने के उपरांत इन प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई मशीन बिल्कुल नि:शुल्क प्रदान की जाती है ताकि वे सिलाई कार्य करके आत्मनिर्भर बन सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.