चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ धोखाधड़ी

दो लोगों पर एफआईआर दर्ज

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के नाम पर गुरूवार को फर्जी रजिस्ट्रेशन का मामला सामने आया है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रजिस्ट्रेशन सेन्टर हीना में चैकिंग के दौरान रजिस्ट्रेशन बार कोड चैक करने पर दो यात्री बसों की रजिस्ट्रेशन की तिथि फर्जी निकली। श्रद्धालुओं ने बताया गया कि हरिद्वार से टिंकू व माटू नाम के 2 टूर ऑपरेटरों ने उनके रजिस्ट्रेशन कराया है।
श्रद्धालुओं की शिकायत पर दोनों टूर ऑपरेटरों के खिलाफ कोतवाली मनेरी पर सरकारी दस्तावेज पर धोखे से फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार करने पर धारा 420/467/468/471 भादवि में दो अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

एस0पी0 उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने बताया गया कि उत्तरकाशी पुलिस आपकी यात्रा को सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए लगातार तत्पर है। कोई भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन व रजिस्ट्रेशन की तिथि से पूर्व या बाद यात्रा पर न आएं। सभी श्रद्धालु अपना पंजीकरण आधिकारिक साइट से ही करें। किसी भी जालसाज के बहकावे में न आएं।पंजीकरण सेन्टर में लगातार चैकिंग की जा रही है। यदि किसी का पंजीकरण फर्जी पाया जाता है तो उन्हें किसी भी दशा में यात्रा नहीं करने दी जायेगी। उन्हें वहीं से वापस लौटा दिया जायेगा। फर्जी पंजीकरण के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.