धरपकड़ अभियान के अंतर्गत चार वाहन चोर गिरफ्तार

कब्जे से चोरी की 02 बाइक, 01 मास्टर चाबी, अवैध चाकू बरामद

बुलन्दशहर।नरसेना पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर चन्दियाना तिराहे कस्बा बुगरासी से 04 शातिर वाहन चोरो को चोरी की 02 सुपर बाइक (कीमत करीब – 04 लाख 80 हजार), 01 मास्टर चाबी व अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ़्तार किए गए अभियुक्त सुभान पुत्र इस्लाम, आसिफ पुत्र कलुआ, कबीर पुत्र मुस्तकीम , रब्बेश पुत्र रईश निवासी ई-ब्लाक, पुरानी मस्जिद के पास, खजूरी खास पूर्वोत्तर दिल्ली, की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना नरसेना द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिल्ली से बाइक चोरी कर आस-पास के क्षेत्रों में बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाता है। अभियुक्तों द्वारा उक्त बरामद दोनो मोटरसाइकलों को दिल्ली से चोरी करने की घटना को स्वीकार किया है, जिनके बारे में जानकारी की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.