रामपुर के तीन दिवसीय प्रवास पर आए पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पत्रकारों से की बातचीत
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नक़वी ने आज बिहार चुनाव में कांग्रेस और उसके गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा
रामपुर 26 अक्टूबर:पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नक़वी ने आज बिहार चुनाव में कांग्रेस और उसके गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “चुनावी संग्राम में सामन्ती सुल्तानों की खटा-खट हडबड़ी,फटा-फट गडबड़ी वाली,जलेबी की रील और जुगाड़ की डील चुनावी गणित गच्चा खाए गा”
नक़वी ने कहा कि ‘मुंगेरी अनेक और सपने एक, वाला कटुता और कपट के कबाड़खाने में क़ैद गठबंधन आपने ही विरोधाभास के बोझ में दबता जा रहा है,
नक़वी ने चुटकी लेते कहा कि “गठबंधन की गठरी में जितना छेद है उससे अधिक उसमें सत्तालोलुप मतभेद है,छेद को रफ़ू करने, मतभेद को रफ़ूचक्कर करने में चुनाव भी निपट जाए गा और गठबंधन भी सिमट जाए गा” जुगाड़ का जमघट जनादेश के पनघट पर फिर चारो खाने चित होगा।
नक़वी ने कहा कि गठबंधन सामन्ती सनक से नहीं सियासी समझ से सफ़ल होता है,मोदी जी को सुबह शाम कोसने वाले कुनबे के कुंठित किरदारों को गठबंधन धर्म की उनसे सीख उनसे लेनी चाहिए, 2014,2019 में बीजेपी को लोकसभा में पूर्व बहुमत मिलने के बावजूद भी नरेंद्र मोदी ने गठबंधन के साथियों को साथ लेकर सरकार बनाई जो निरंतरता के साथ आज भी सुशासन के सफल सफ़र को आगे बढ़ा रही है,यदि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता तो वह अपने साथियों को दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंकती, क्योंकि गठबंधन धर्म निभाना न कांग्रेस का रिवाज है न मिज़ाज।
नक़वी ने कहा कि “मोदी फोबिया बीमारी ने कांग्रेस को ‘घर से घरौंदा,घरौंदे से घोंसले’ में सिमटा दिया है,कभी मुल्क की रही पार्टी मुहल्ले की महंगी होती जा रही है,हार की हताशा में कांग्रेस हिट एन्ड रन का तमाशा बन गई है।
श्री नक़वी ने कहा कि कुछ छद्म सेक्युलर छल छत्रपों नें भारतीय मुसलमानों के बीच भाजपा को अछूत बनाने की सियासी साज़िश नें मुसलमानों को राजनैतिक हाशिए पर खड़ा कर दिया है,थोक में मुसलामानों का वोट लेने वाले राजनैतिक दलों ने फुटकर में भी उनका सामाजिक,शैक्षणिक,आर्थिक और सियासी सशक्तिकरण नहीं किया,बस बीजेपी के प्रति भय-भ्रम का भंवरजाल खड़ा कर भाजपा हराने के रिवाज और मिज़ाज को खाद पानी देते रहे,वहीं भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने वोट में कन्जूसी के बावजूद विकास में किसी के साथ कमीं नहीं की।
नक़वी ने कहा कि तमाम तरह की राजनैतिक असहिष्णुता,अस्पृश्यिता के सियासी संक्रमण का सूपड़ा साफ कर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार विजय पताका फहरा रही है वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन हार का हिस्ट्रीशीटर बनता जा रहा है। बिहार में कांग्रेस के पराजय की एक और गिनती जुड़ने वाली है,जुगाड़ का जमघट जनादेश के पनघट पर चारो खाने चित हो गा। नक़वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी सत्ताइस के चुनावी समर में सत्तालोलुप सुल्तानों का सुरूर और गुरूर फिर एक बार चकनाचूर होगा,और भाजपा का सुशासन सफ़र आगे बढ़ता रहे गा, मुसलमानों को भी भाजपा हराओ रिवाज मिज़ाज पर आत्मचिंतन करना होगा,वर्ना भाजपा से दूरी को छद्म सेक्युलर सिंडिकेट मुसलमानों की मजबूती बना उनका राजनैतिक शोषण करता रहे गा,भाजपा के प्रति अस्पृश्यता के रिवाज के बजाय अंतरात्मा के मिज़ाज से चुनाव में फैसला करें, मुसलमानों के लिए भय-भ्रम के गटर पर भरोसे का शटर लगाना वक्त की ज़रूरत है।अब्दुल को स्वार्थी वोटों के सौदागरों की नही समावेशी विकास की सौगातों की जरूरत है,
नक़वी अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय के. बी माथुर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता के पिता के स्वर्गवास एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू सैनी के निधन पर उनके निवास मुरसैना जाकर उनके शोकाकुल परिवार से मिले।
शहर विधायक आकाश सक्सेना द्वारा उत्सव पैलेस में आयोजित दीवाली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए .
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संगठनात्मक, एवं आगामी चुनावों पर चर्चा की
आज के विभिन्न कार्यक्रमों बैठकों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, नगर विधायक आकाश सक्सेना, महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, राकेश मिश्रा, अभय गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, महासिंह राजपूत, रविंद्र सिंह रवि, अवधेश शर्मा, विक्रम सिंह, अर्जुन रस्तोगी, टेकचंद गंगवार, समर सिंह चौहान, डॉली रंधावा, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, सोनू लोधी, गुलफाम अब्बासी, ध्यान सिंह यादव, पंकज लोधी, अजय सैनी, जलालुद्दीन, आदि उपस्थित रहे।
