पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को ED का समन; हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष रहते हुए 20 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
पूर्व क्रिकेटर और लोकसभा सदस्य मोहम्मद अजहरुद्दीन को 20 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तलब किया है। अजहरुद्दीन पर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप है।
ईडी ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में अनियमितताओं की जांच करते हुए अजहरुद्दीन को आज ही पूछताछ के लिए बुलाया है। यह मामला उप्पल पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी के केस के आधार पर दर्ज किया गया, जिसमें HCA के लिए आवंटित धन के दुरुपयोग का आरोप है।
