राजस्थान में पहली बार विधायक को रिश्वत लेते हुए ट्रैप, BAP विधायक जयकृष्ण पटेल 20 लाख के साथ पकड़े गए

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इतिहास रचते हुए पहली बार किसी मौजूदा विधायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के बागीदौरा से विधायक जयकृष्ण पटेल को एसीबी ने 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया।

एसीबी डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा, एडीजी स्मिता श्रीवास्तव और डीआईजी राहुल कोटोकी के निर्देशन में यह बड़ी कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक, विधायक पटेल ने कुल ढाई करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

ट्रैप की कार्रवाई जैसे ही हुई, विधायक का गनमैन मौके से फरार हो गया। एसीबी अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस भ्रष्टाचार में और कौन-कौन शामिल है।

इस कार्रवाई के बाद राजस्थान की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.