जोरहाट AN-32 विमान हादसे में वायुसेना के पांच जवान शहीद, देशभर में शोक की लहर

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना के AN-32 परिवहन विमान हादसे में पांच वायु सैनिकों के शहीद होने की दुखद खबर सामने आई है। इस दुर्घटना ने पूरे देश को शोकाकुल कर दिया है।

हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने देश सेवा के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। सभी जवान कर्तव्य निर्वहन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए।

भारतीय वायु सेना के इस दुखद नुकसान पर देशभर में शोक व्यक्त किया जा रहा है। सैन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

राष्ट्र अपने इन वीर सपूतों के अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान को सदैव याद रखेगा। शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि और शत-शत नमन।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.