महाकुंभ–2025 में उत्कृष्ट सेवा देने वाले फायर सर्विस कर्मियों का सम्मान

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

 

रामपुर। पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन, जनपद रामपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान दिव्य, भव्य एवं सुरक्षित महाकुंभ प्रयागराज–2025 में ड्यूटी पर तैनात रहे फायर सर्विस के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान कार्यक्रम महाकुंभ–2025 के सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की कड़ी का हिस्सा था। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने फायर सर्विस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि आपात परिस्थितियों में उनकी तत्परता और सतर्कता ने आयोजन को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उल्लेखनीय है कि विश्व के सबसे बड़े समागम दिव्य, भव्य एवं सुरक्षित महाकुंभ प्रयागराज–2025 का आयोजन विभिन्न आयामों में अभूतपूर्व और अद्वितीय रहा। सफल प्रबंधन, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और समन्वित सेवाओं के कारण इस आयोजन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रतिष्ठा प्राप्त हुई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मान पाकर गर्व महसूस किया और भविष्य में भी इसी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.