आरटीसी रामपुर की महिला प्रशिक्षुओं द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरुक

आरटीसी रामपुर की महिला प्रशिक्षुओं द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरुक

पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात पुलिस, महिला प्रशिक्षु आरटीसी रामपुर एवं अन्य सम्मानित नागरिक रहे मौजूद

जनपद रामपुर में “यातायात माह – नवम्बर 2025” का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक, विद्यासागर मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक, अनुराग सिंह द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु रैली को पुलिस अधीक्षक, विद्यासागर मिश्र द्वारा महिला प्रशिक्षुओं से हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया गया ।
आर.टी.सी. रामपुर की महिला प्रशिक्षुओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जनमानस को जागरूक किया गया । नाटक के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, गति सीमा का पालन करने एवं यातायात संकेतों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया ।

यातायात माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा, नियम पालन एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ पूरे माह संचालित की जाएंगी, जिससे नागरिकों में यातायात अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़े ।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, द्वारा उपस्थित समस्त श्रोतागण से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जनपद में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

यातायात माह का उद्देश्य-
➡सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना ।
➡वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और सवारियों को यातायात नियमों की जानकारी देना ।
➡हेलमेट, सीट बेल्ट, और स्पीड लिमिट जैसे सुरक्षा उपायों का पालन सुनिश्चित कराना ।
➡ट्रैफिक संकेतों, लेन अनुशासन और वाहन फिटनेस के प्रति जन-जागरूकता फैलाना ।
➡जनसहभागिता के माध्यम से “सुरक्षित यातायात – जीवन की रक्षा” का संदेश प्रसारित करना ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.