रामपुर में किसानों ने खाद संकट को लेकर सौंपा ज्ञापन, कालाबाजारी रोकने और समय पर उपलब्धता की उठाई मांग

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर। जिले में किसानों को खाद की कमी और कालाबाजारी की समस्या को लेकर किसानों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मांग की कि खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा सभी किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।

इस दौरान किसानों ने बताया कि खाद की कमी के कारण खेती-किसानी प्रभावित हो रही है, इसलिए प्रशासन इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद शिवम मलिक, सहायक निबंधक ने किसानों को आश्वस्त किया कि सभी सहकारी समितियों पर किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

इस अवसर पर सुरजीत सिंह, खुशवंत बाजवा, नारायण सिंह, कमलजीत सिंह, मनिंदर सिंह, सेवा सिंह और मनजीत सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.