रामपुर : जिले में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। कृषि विभाग का दावा है कि खाद का संकट नाममात्र है। जिले में दर्जनों साधन सहकारी समितियां हैं। वहां पहुंच रहे किसानों को निराशा हाथ लग रही है। कहीं पर खाद नहीं है तो कहीं कम खाद होने से एक बोरी उर्वरक पाने के लिए मारामारी मची हुई है। रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन ने आरोप लगाया कि किसानों को सुविधाऐं देने के बजाय भाजपा सरकार में किसानों का शोषण किया जा रहा है।
चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे एवं वर्तमान में रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को धान की खेती के लिए खाद की जरूरत है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिले में उबरक खाद का ब्लैक हो रहा है, जिससे किसानो को सहकारी समितियां से समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है।
जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने किसानों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन से धान की खेती के लिए खाद की व्यवस्था करवाने का अनुरोध किया है।
